LETEST
Blog

मुर्गा और शराब पार्टी ने ले ली दो लोगों की जान, महिला समेत 3 की हालत गंभीर…

कोरबा छत्तीसगढ़ // जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। कोरकोम गांव के शिवनगर बस्ती में मुर्गा भात पार्टी के बाद दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पीड़ितों का हाल जाना।

जानकारी के मुताबिक यह भोज गांव के राजा मणि चौहान के घर पर रखा गया था। पार्टी के दौरान महुआ शराब का सेवन भी किया गया। खाना खाने और शराब पीने के कुछ समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद गांव वालों ने उन्हें अस्पताल  पहुंचाया।इलाज के दौरान राजमणि चौहान और जेमसिंह की मौत हो गई। जबकि राजा राम राजकुमार और चमेली बाई की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में रखकर उनका इलाज कर रहा है।

कोरबा CSP भूषण एक्का ने बताया कि सभी की हालत भोजन और शराब के सेवन के बाद बिगड़ी है। प्रारंभिक तौर पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। लेकिन मौत के असली कर्ण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस बात की जांच शुरू कर दी है कि शराब कहां से लाई गई थी और क्या उसमें मिलावट थी। फिलहाल गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page