मेला देखने आए युवक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने चाकू से कई बार किया वार…

बलौदाबाजार जिले में मेला देखने आए एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कुछ युवकों में एक युवक की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। आरोपियों ने चाकू से वारकर युवक की हत्या की है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची हैं।
कैसे हुई वारदात
मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल साहू नाम का युवक मेला देखने के लिए पहुंचा था। यहां कुछ युवकों ने उस पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने गोपाल के पेट, सीने और जांघ पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस हमले में गोपाल साहू की मौत हो गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आस-पास मौजूद लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस की टीम को दी।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
वारदात की सूचना मिलते ही सुहेला पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं पुलिस की टीम ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



