LETEST
Blog

रायपुर में धर्मांतरण के आरोप में 2 महिलाओं समेत 6 लोग हिरासत में…

रायपुर छत्तीसगढ़ // छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक घर में धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के परशुराम नगर की है, जहां एक मकान में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना मिली थी।

एक स्थानीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके परिवार की एक महिला का धर्मांतरण कराया गया है, और उसी मकान में अन्य लोगों को भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हिंदू देवी-देवताओं के बारे में ‘‘आपत्तिजनक’’ बातें कही जा रही थीं।

अधिकारियों ने बताया कि जब घटनास्थल पर पादरी और अन्य लोग मौजूद थे, तभी स्थानीय निवासियों ने हंगामा कर दिया और हिंदू संगठनों को बुला लिया। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, जब उन्होंने मकान का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर मौजूद लोगों ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। बाद में पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page