LETEST
Blog

रावण के पुतले का पैर छूने के बहाने लाइटर से जला दिया, हो गया बवाल…

जशपुरनगर // जशपुर जिले के कुनकुरी में दशहरा आयोजन के बाद रावण दहन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक हेड़ा की शिकायत पर कुनकुरी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपियों के परिजन इस कार्रवाई को पूर्वाग्रह से प्रेरित बता रहे हैं। आयोजन समिति अध्यक्ष दीपक हेड़ा ने पुलिस को बताया कि दो अक्टूबर की रात कुनकुरी के खेल मैदान में दशहरा कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 7:30 बजे आरोपी पंकज अग्रवाल ने रावण का पैर छूने की बात कहकर भीतर जाने की अनुमति माँगी। और लाइटर से पुतले में आग लगा दी, जिससे बिना अनुमति के रावण दहन हो गया। पंकज और उसके भाई नीरज ने आयोजकों से मारपीट भी की। शिकायत पर कुनकुरी पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,115(2),251(2),300,3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page