लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी सुरेश दुबे को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार…

आरोपी सुरेश कुमार दुबे धोखाधड़ी कर कई प्रकरणों में चल रहा था फरार.
सक्ती छत्तीसगढ़ // पुलिस अधीक्षक प्रफुल सिंह ठाकुर द्वारा माननीय न्यायालय से जारी समंस/ वारंटों को शत % तामिल किए जाने हेतु दिए गए हैं। दिशानिर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के मार्गदर्शन में लंबे समय से पेशी में मान्य न्यायालय उपस्थित न होकर फरार चल रहे वारंटियों की पता तलाश की जा रही है।
आज दिनांक को सूचना प्राप्त हुआ कि वारंटी। सुरेश कुमार दुबे पिता दुर्गा प्रसाद दुबे उम्र 53 वर्ष।
निवासी ग्राम नुनेरा, थाना पाली, जिला कोरबा , थाना शक्ति के बुधवारी बाज़ार के पास रुका हुआ था कि सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर आरोपी सुरेश कुमार दुबे को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर मानने न्यायालय पेश किया गया। वारंटी सुरेश कुमार दुबे के विरुद्ध कई अन्य थानों में भी धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज होने कई जानकारी मिली है। जिस पर भी अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक तेजकुमार गबेल, आरक्षक पवन शुक्ला, श्याम गबेल और याद रामचंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


