LETEST
Blog

लोक अभियोजक राजेन्द्र साहू ने 57 वी बार किया रक्तदान, ये शख्स है रियल सुपर हीरो…

कोरबा के ब्लड मैन ने पिछले कई वर्षों में 57 बार रक्तदान करके बहुत लोगों की जान बचाई है. उन्होंने रक्तदान को सिर्फ एक दान नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य बना लिया है.

कोरबा छत्तीसगढ़ // कहते हैं की रक्तदान महादान है. आज समय की आवाज CG NEWS कोरबा आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहा है, जिसने अपने जीवन का उद्देश्य ही इसे बना लिया है. कोरबा जिले के लोक अभियोजक राजेंद्र साहू ने पिछले कुछ सालों से लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं. वह अब तक 57 बार रक्तदान कर चुके हैं और बहुत से लोगों को रक्त मुहैया करवाया चुके हैं. वह लगातार बीमार और पीड़ित बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं और जरूरत मंद के लिए रक्त उपलब्ध करने हेतु कार्य कर रहे हैं.

बातचीत के दौरान राजेन्द्र साहू बताते हैं कि कुछ सालों पहले एक रक्त के अभाव में तड़पती महिला के लिए पहली बार रक्दान किया था. इसके बाद से ही कारवां चलता गया. अब तक 57 बार रक्दान कर चुका हूँ. साथ ही दूसरे लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक करने का प्रयास कर रहा हुँ.

इस अवसर पर अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक कृष्ण कुमार द्विवेदी, मोहन सोनी विशेष लोक अभिभाषक, सुनीलकुमार सोनवानी विशेष लोक अभियोजक और साथीगण उपस्थित रहे।

उन्होंने इस वर्ष भी निर्वहन किया, जिसकी वजह से जिला स्तर पर रक्तवीर, राष्ट्रीय स्तर पर समाज रत्न, निराला स्मृति सम्मान प्राप्त राजेन्द्र साहू को मिला है. और विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page