LETEST
Blog

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी और वृक्षारोपण का मानिकपुर चौकी द्वारा  किया गया आयोजन, बच्चों को बाँटे कॉपी किताब…देखें वीडियो

कोरबा छत्तीसगढ़ // कोरबा के मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल के द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में सुबह 7:30 बजे रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में मनाई जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह 7:30 बजे मानिकपुर चौंकी परिसर से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया गया। रन फॉर यूनिटी में चौकी प्रभारी नवीन पटेल, चौंकी स्टॉप , सुसील गर्ग, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, डी शेखर, किशोर शर्मा, सैलेस महापात्रा के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी सख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया। रन फॉर यूनिटी मानिकपुर चौकी परिसर से शुरू होकर SECL जी ऍम बगला होते हुए वापस मानिकपुर चौंकी पहुंची तथा इसके बाद परिसर में बच्चों को कापी, पुस्तक, पेन, कम्पोक्स बॉक्स दिया गया और जिसके बाद कार्यक्रम समापन हुआ।

बच्चे को स्कूल किट देते चौकी प्रभारी

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि आज राष्ट्र पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जन्मशती है। उसी क्रम में मानिकपुर चौकी
से रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम शुरु हुआ जिसमें हमारे चौकी के स्टॉक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बच्चों ने युवाओं ने भाग लिया है। जिसके बाद सुबह 10:30 बजे शासकीय हाई स्कूल जेपी कॉलोनी में वृक्षारोपण, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया  गया। जिसमें स्कूल की प्रिन्सिपल विनीता असीम दास, स्कूल की टीचर्स और वार्ड पार्षद पति सुशील गर्ग, एसीसीएल कर्मचारी एवं स्कूल की छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या शामिल हुए।

स्कूल परिसर में वृक्षारोपण करते चौकी प्रभारी साथ में स्कूल प्रिंसिपल, छात्र छात्राएं और पार्षद पति मौजूद
चित्रकला प्रतियोगिता
सरदार पटेल की 150 जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन
रंगोली प्रतियोगिता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page