Blog
वार्ड नंबर 27 महाराणा प्रताप नगर में महतारी वंदन योजना के लिए ई केवाईसी की गई, इस दौरान स्वयं पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव उपस्थित रही…

कोरबा छत्तीसगढ़ // छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 की निरंतर किस्त पाने के लिए पार्षदों के माध्यम से वार्डों में 3 अप्रैल से 30 जून 2026 तक अनिवार्य ई केवाईसी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत वार्ड नंबर 27 महाराणा प्रताप नगर की पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव स्वयं एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (NGO) पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव, चॉइस सेंटर संचालक पंकज महेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आसमा, सहायिका संतोषी चौहान की उपस्थिति में ईकेवाईसी से यह सुनिश्चित करने में मदद मिली कि पात्र महिलाओं को योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलती रहे। ईकेवाईसी कार्यक्रम में लगभग 100 माहतारी वंदना योजना का लाभार्थीियों का केवाईसी किया गया।



