वार्ड वासियों ने धूमधाम से मनाया अपने वार्ड पार्षद रामगोपाल कुर्रे का जन्मदिन…

नगर निगम कोरबा वार्ड क्रमांक 29 मुड़ापार के लोकप्रिय पार्षद रामगोपाल कुर्रे का जन्मदिन धूमधाम से वार्ड की महिला समिति एवं युवाओं और समाज के वरिष्ठ लोगों ने साथ मिलकर मनाया गया।

कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद रामगोपाल कुर्रे का जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। नगर निगम के मुड़ापार स्थित पार्षद निवास पर सुबह से ही चाहने वालों की शुभकामनाओं देने के लिए की होड़ देखने को मिला। वही महिला समिति युवाओं और वार्ड वासियों के द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद।

कार्यक्रम में नारायण लाल कुर्रे(पार्षद मानिकपुर), डॉ लंबू,निक्की गोयल, सूरज गुप्ता, मनीष आदित्य, अमन ठाकुर, रईस खान, रतलाल, राजेन्द्र ठाकुर, नवीन जायसवाल, वार्ड की महिला समिति, और वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों सहित कई प्रमुख लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने पार्षद को केक खिलाकर स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।





