LETEST
Blog

विनायक होम्यो क्लिनिक मे इलाज के नाम पर लूट, मस्सा का 3 महीने का इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं…

अनदेखी: लोगों की स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा डॉक्टर शशिकान्त द्विवेदी, दवाइयां तो दी जाती है इस क्लिनिक पर,पर मरीज को राहत नहीं सिर्फ लूट का अड्डा बना होम्यो क्लिनिक.

इलाज के नाम पर मरीज को लूटता है डॉ॰ शशिकान्त द्विवेदी

कोरबा छत्तीसगढ़ / जिले के SECL मुड़ापार में विनायक होम्यो क्लिनिक नाम से क्लिनिक संचालन किया जा रहा है। जहा डॉक्टर शशिकांत द्विवेदी के द्वारा मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मरीज चाहे उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार या मस्से कि समस्या से पीड़ित हो या फिर अन्य बीमारी से, सभी बीमारियों का इलाज यह डॉक्टर करने को तैयार हो जाता हैं।

खास बात यह है  कि कोरबा क्षेत्र की एक महिला के द्वारा मस्से के इलाज के लिए तीन महीने लग गए। इस बीच डॉक्टर अपना फीस लेता रहा। लेकिन इलाज में जरा सा भी फर्क नहीं पड़ा। जबकि डाक्टर के द्वारा जो भी परहेज बताया गया था मरीज द्वारा उस परहेज को पूरा कर दवाई तीन महीनों तक लिया गया। जिसके बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा।

मनमानी फीस करता हैं वसूल- डॉक्टर शशिकांत द्विवेदी का उद्देश्य मरीज का उपचार करना नहीं बल्कि उसके रुपए वसूलना होता है। जिले के अलग अलग क्षेत्रों से विनायक होम्यो क्लिनिक पर मरीज बड़ी संख्या में आते है। इन मरीजों का मर्ज चाहे जो भी है उसे इलाज के नाम पर लूटा जा रहा है। होम्यो गोलियों के नाम पर 400 से 1000 रुपए तक वसूले जाते हैं। केस बिगड़ने पर मरीज को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है।

इलाज के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठने वाला क्लिनिक

कृपया क्षेत्र की जनता ऐसे फर्जी विनायक होम्यो क्लिनिक से जाने से बचें। जहां सिर्फ उनका शोषण किया जा रहा है इलाज के नाम पर।

जल्द ही पीड़ित ने सम्बंधित अधिकारियों से शिकायत की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page