वृद्धाआश्रम की 81 वर्ष की लक्ष्मी बाई ने सर्वमंगला चौकी में किया ध्वजारोहण

अच्छी सोच में बदलाव और सही दिशा का स्वरूप होता है। कुछ इसी तरह के कार्य का उदाहरण आज कोरबा जिले में भी देखें गए। पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला की चर्चा लोगों में खूब हो रही है। चर्चा की वजह यह भी है क्योंकि इस पुलिस चौकी में एक वृद्धा आश्रम में रहने वाली 81 वर्ष की बुजुर्ग महिला लक्ष्मी बाई ने आन बान शान से स्वतंत्रता दिवस की ध्वजारोहण अपने हाथों से किया।

कोरबा छत्तीसगढ़ // शहर के करीब सर्वमंगला पुलिस चौकी के प्रभारी ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के लिए विशेष जन को नहीं बल्कि वृद्धा आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को बुलाया। जिनमें 81 वर्ष की लक्ष्मी बाई ने अपने हाथों पुलिस चौकी का झंडा फहराया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी दफ्तरों में तिरंगा झंडा फहराया जाता है। इसके लिए या तो विभाग के मुखिया आगे आते हैं या फिर बाहर से विशेष जन बुलाया जाता है। लेकिन सर्वमंगला पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई विभव तिवारी ने ऐसा ना करते हुए अपनों के लिए बेगाने होकर वृद्धा आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को बुलाकर उनके हाथों तिरंगा झंडा फहराया गया। साथी वृद्ध जनों का चौकी प्रभारी ने सम्मान किया।
बुजुर्ग महिला ने कोरबा पुलिस से दिए गए सम्मान को अपने जीवन का सर्वोच्च सम्मान बताया और उन्होंने इसके लिए कोरबा पुलिस को कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
एक तरह से स्वतंत्रता दिवस के दिन इस तरह का प्रयास सोशल पुलिसिंग के लिए मिसाल हो गया।



