LETEST
Blog

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग कोरबा पुलिस ने मनाई दीवाली, बांटे उपहार… देखें वीडियो…

सीएसपी, टीआई औेर एएसआई ने वृद्धा आश्रम में दीपावली मनाई, जहां उन्होंने वृद्धजनों को उपहार बांटे और साथ मिलकर भोजन किया। यह कार्यक्रम वृद्धोंजनो के साथ दीपावली का त्यौहार मनाने और उनके साथ समय बिताने और कुशलक्षेप जानने के लिए आयोजित किया गया था।

प्रशांति वृद्धाश्रम में उपहार वितरण करते पुलिस अधिकारी.

कोरबा छत्तीसगढ // दीवाली के मौके पर दरीॅ CSP ने  प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाया। CSP विमल पाठक ,कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी, ASI विभव तिवारी और थाना चौकी स्टॉप के साथ वृद्धजनों को उपहार बांटकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। सोमवार को दीवाली के मौके पर कोरबा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों के साथ दीवाली की खुशियां बांटी। अफसरों ने वृद्धजनों को दीपावली के उपहार भेंट किए। सभी ने साथ बैठकर भोजन किया, जिससे आपस में सौहार्द और खुशी का वातावरण बना। CSP ने वृद्धाश्रम संचालक को निर्देश दिए कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

वृद्धजनों के साथ भोजन कर ख़ुशियां बाँटते पुलिस अधिकारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page