शराब दुकान में सेंधमारी कर 30 हजार की शराब की चोरी… देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के कोरबा में चोरों ने शराब दुकान को निशाना बनाया,और CCTV की तार काटकर शराब दुकान में सेंध लगाई. पुलिस और डॉग स्क्वॉड जाँच में जुटी.
कोरबा छत्तीसगढ़ // जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रामपुर देशी व विदेशी शराब दुकान में सेंध लगाकर अज्ञात चोर ने 30 हजार रुपये की शराब बोतलें पार कर दी। पहले चोर ने सीसीटीवी का तार काटा ताकि घटना रिकार्ड न हो सके। फिर दीवार में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया ।
मामला सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत संचालित देशी व विदेशी शराब दुकान में घटित हुई। बताया जा रहा है कि मैनेजर दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस बीच 15 अगस्त की शराबबंदी थी जिसकी वजह से दुकान बंद थी। शनिवार सुबह जब कर्मचारी दुकान पहुंचे तो चोरी का खुलासा हुआ। चोर दुकान के दीवार में सेंध मार कर अंदर घुसा। इस दौरान दुकान में रखे करीब 30 हजार रुपए की शराब की बोतल पार कर दी। हालांकि चोर के द्वारा केस काउंटर में रखी नकदी रकम नहीं ले गए। घटना की पूरी रिकार्डिंग सीसीटीवी में न हो सके इसलिए चोर के द्वारा CCTV तार को काट दिया गया था। शनिवार को सुबह जब दुकान खोलने के लिए मैनेजर दुकान पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई और उन्होंने मामले की रिपोर्ट सिविल लाइन रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल सिविल लाइन रामपुर थाना पुलिस और डॉग स्कवॉड की टीम मामले की जांच में कर रही है।



