LETEST
Blog

समाधान शिविर: सुकमा के तोंगपाल गांव पहुंचे सीएम साय, 16 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को सुकमा जिले के तोंगपाल गांव में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे। वहां पर उन्होंने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को सुकमा जिले के तोंगपाल गांव में आयोजित समाधान शिविर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। गांव में सीएम को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने पारम्परिक नृत्य करते हुए अपनी खुशी जताई है। शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आमजनों से योजनाओं के बारे में चर्चा कर रहे हैं। वहीं सुशासन तिहार में समस्याओं का समाधान मिलने से लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टालों का अवलोकन कर शिविर में मिले आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने 16 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पणा किया। इसके साथ ही ग्रामीणों को कई विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कुकानार से बढ़ाईपारा 4.80 किमी सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार, एल 53 चिंतलनार से किस्टारम 4.50 किमी सड़क के लिए 01 करोड़ 52 लाख 41 हजार, एल 80 बुरकापाल से तोकनपल्ली 3.86 किमी सड़क के लिए 01 करोड़ 24 लाख 61 हजार, एल 67 मुकरम से तोंगपल्ली 5 किमी सड़क के लिए 01 करोड़ 24 लाख 13 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया गया है। इसके अलावा गादीरास से मानकापाल 12 किमी सड़क, 13 पुल-पुलिया निर्माण के लिए 6 करोड़ 86 लाख 15 हजार, सुकमा दंतेवाड़ा 23 किमी से कासरगुड़ा 2 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए 01 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणाएं

1.कावराकोपा में पुलिया निर्माण हेतु 35 लाख

2.जैमर में पुलिया निर्माण 35 लाख

3.हमीरगढ़ में सामाजिक भवन 30 लाख

4.टहकवाडा में एक पुल- पुलिया 35 लाख

5.तोंगपाल में समूह के लिए प्रशिक्षण केंद्र 25 लाख

6.मारेंगा में सी सी सड़क के लिए 16 लाख

7.एलेननार में पंचायत भवन 25 लाख और पुलिया के लिए 3.50 लाख

8.धोबनपाल देवगुड़ी में बाउंड्री वाल के लिए 10 लाख

9.सीतापाल के स्कूल में बाउंड्री वाल के लिए 8 लाख

10.वारदेरास में पुलिया के लिए 16 लाख

11.झीरम व्यपवर्तन योजना के लिए 32 करोड़ 50 लाख

12.सुकमा दंतेवाड़ा मार्ग के लिए 230 करोड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page