LETEST
Blog

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में विदाई समारोह का आयोजन, विद्यार्थियों ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’ का लाइव प्रसारण…

सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में विदाई समारोह का आयोजन, विद्यार्थियों ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’ का लाइव प्रसारण.

0 कक्षा द्वादश के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई, प्रधानमंत्री के संदेश से छात्रों ने लिया एकाग्रता और अनुशासन का संकल्प.

कोरबा छत्तीसगढ़ // सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में कक्षा द्वादश के भैया-बहनों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन पूर्व प्राचार्य श्री नवल किशोर की अध्यक्षता में किया गया। कक्षा एकादश के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बद्री प्रसाद स्वर्णकार, श्री फिरत राम साहू और श्री चंदूलाल राठौर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर द्वादश के विद्यार्थियों ने विद्यालय से जुड़ी अपनी खट्टी-मीठी यादों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा, तृप्ति और सोनिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भैया आलोक द्वारा किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी। वहीं व्याख्याता श्रीमती लक्ष्मी पांडे ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। सभी आचार्यों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इसी क्रम में 6 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का विद्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। प्राचार्य, आचार्यगण तथा कक्षा षष्ठ से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने इसे ध्यानपूर्वक देखा और विकसित भारत, स्वच्छता तथा सफलता पर दिए गए संदेशों से प्रेरित हुए। छात्रों ने एकाग्रता, ध्यान और अनुशासन के साथ परीक्षा की तैयारी करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page