सार्वजनिक शमशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण: एसडीएम, तहसीलदार और निगम आयुक्त से लेकर महापौर तक शिकायत…

कोरबा छत्तीसगढ़ // ग्राम दादर खुर्द में स्थित श्मशान घाट की बचत शासकीय भूमि खसरा नंबर 1527 को जमीन दलालों के द्वारा रातों रात अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्माण कार्य कर बेजा कब्जा करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर दादर खुर्द के लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम,तहसीलदार, नगर निगम आयुक्त और महापौर को ज्ञापन दिया है।

श्मशान से अतिक्रमण हटाने की मांग
ज्ञापन में बताया कि वार्ड क्रमांक … 34 दादर खुर्द में सार्वजनिक श्मशान भूमि है। जिसमें कुछ लोगों ने रातों रात अवैध रूप से ईंट की दीवार बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि दादरखुर्द में सार्वजनिक श्मशान घाट की जमीन है। जिसका खसरा नंबर 1527 हैं। जिसमें सभी समाजों के शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। लेकिन बीते कुछ दिनों से जमीन दलालों की नजर उक्त खाली शमशान कि भूमि पर नजर पड़ते ही उसमें रातों रात ईंट से बाउंड्री और मकान बनाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि अगर सार्वजनिक श्मशान घाट की ज़मीन से अतिक्रमण को नहीं हटाया तो दादर खुर्द के ग्रामीणों को अपने निस्तार और दाह संस्कार के लिए अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए दादर खुर्द के निवासियों ने रातों रात हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई करने की मांग की है।



