सुकमा में 40 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को डीबीटी से 37 करोड़ का भुगतान…

सुकमा // जिले के वन विभाग ने चालीस हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब तक कुल 37 करोड़ रुपये का भुगतान डीबीटी के जरिए किया है। इसके साथ जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण सहित तेंदुपत्ता संबंधी विभिन्न भुगतानों का आंकड़ा 45 करोड़ के करीब पहुँच चुका है। शेष भुगतान भी जल्द करने की व्यवस्था की जा रही है। 1 विभाग में इस बार न केवल मुख्य भुगतान बल्कि। तेंदूपत्ता से जुडें बुटा कटाई क भुगतान भी संग्राहकों की सहमति से डीबीटी से किया जा रहा है।
इस प्रक्रिया में ग्राम स्तर पर पंचनामा तैयार कर ग्रामीणों की सहमति ली गई। इस अभियान के तहत 17923 नए बैंक खाते तेंदूपत्ता भुगतान सॉफ्टवेयर से जोडे गए। भुगतान की जानकारी हर गाँव के सार्वजनिक भवनों पर चस्पा की गईं। इसके साथ ही यूपीआई के ज़रिए 10 प्रतिशत खातों का सत्यापन कर भुगतान भी प्रामाणिकता जाँची गई। डीएफओ अक्षय भोंसले ने बताया कि इस साल संग्रहण में कुछ कमी रह गई, लेकिन आने वाले सालों में नए प्रयास व ज्यादा संसाधनों के साथ तेंदूपत्ता संग्रहण बढ़ाने का प्रयास किए जाएंगे।



