Latest news
छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर घर में ही दफनाए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा... पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव ने किया भूमि पूजन: वार्ड क्र.27 में पांच लाख की लागत से लगाई जाएगी पेवर ब्लॉक... घुमने निकली नाबालिग के साथ गैंगरेप,16 साल की लड़की को दरिंदों ने बनाया शिकार... नकली ब्रेसलेट देकर महिला ने उड़ाया लाखों का सोना, व्यापारियों में मचा हड़कंप... सक्ती निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं टूल्लू पंप चोरी, एक आरोपी के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार... CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक संपन्न... बड़ी खबर : CAF के जवान ने साली और चाचा ससुर पर चलाई गोली, मौके पर हुई दोनों की मौत, मचा हड़कंप... देखें वीडियो जांजगीर चांपा उपसरंपच मर्डर केस, कमीशन के चक्कर में हुई हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार... वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान का शो रहा फ्लॉप,कार्यकर्ताओं को रोक पाने में नाकाम... साहब... शिक्षिका डुबा रहीं बच्चों का भविष्य: परेशान ग्रामीणों ने किया शाला बहिष्कार, बोले- इन्हें अक्षर ज्ञान ...
Blog

स्वसहायता समूह की महिलाओं ने लगाए पौधे,लिया पौधे के  संरक्षण संवर्धन का संकल्प…

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित निगम के पार्षदों ने भी किया पौधा रोपण।

कोरबा छत्तीसगढ़ // भारत सरकार की योजना ’’ वोमेन फार ट्री ’’ के तहत आज महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास ’’ उमंग ’’ के परिसर में पौधों का रोपण किया एवं इन पौधों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। इस मौके पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद अशोक चालवानी, एम.आई.सी.सदस्य अजय कुमार चन्द्रा व सरोज शांडिल्य, पार्षद चन्द्रलोक सिंह, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर आदि ने भी पौधा रोपण किया।
भारत सरकार के योजना अमृत 2.0 मिशन के तहत ’’ वोमेन फार ट्री ’’ पहल अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं महिला भागीदारी को इस कार्य में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, जो भारत सरकार की ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ मुहिम से प्रेरित है। इस पहल के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह को पौधा रोपण, उनकी देखभाल व संरक्षण व इसके प्रति जागरूता जैसे कार्यो से जोड़ा गया है, इस योजना का प्रमुख उद्देश्य महिला स्वसहायता समूहों को वृक्षारोपण, उनकी निगरानी, संरक्षण, संवर्धन आदि में सक्रिय रूप से शामिल करना आदि शामिल है। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत इस पहल के अंतर्गत 2100 पौधे लगाए जाने हैं, जिनके लिए निगम क्षेत्र में 05 स्थलों का चयन किया गया है, इन स्थलों पर महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों व जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज डिंगापुर कोरबा स्थित दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास ’’ उमंग ’’ के परिसर में 500 पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों के संरक्षण व  संवर्धन का कार्य आशीष महिला स्वसहायता समूह, दिव्य महिला स्वसहायता समूह, शक्ति महिला स्वसहायता समूह, प्रगति महिला स्वसहायता समूह व जय मॉं सर्वमंगला महिला स्वसहायता समूह की सदस्याओं के द्वारा किया जाएगा।
उक्त परिसर में आयोजित ’’ वोमेन फार ट्री ’’ कार्यक्रम के अवसर पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, एम.आई.सी.सदस्य अजय कुमार चन्द्रा व सरोज शांडिल्य, पार्षद चन्द्रलोक सिंह, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, कार्यपालन अभियंता व उद्यान प्रभारी एन.के.नाथ, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, जनसंपर्क      अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, पत्रकार पवन सिन्हा, एन.यू.एल.एम. के मिशन मैनेजर मनीष कुमार भोई, पी.आई.यू. पंकज गवेल आदि सहित महिला स्वसहायता समूह की सदस्यगण व अन्य नागरिकगण  उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page