LETEST
Blog

24-30 अगस्त तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा…

आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 24-30 अगस्त 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 24-30 अगस्त तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि– स्वास्थ्य के मामले में अच्छे चल रहे हैं। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा चल रहा है। कुल मिलाकर आप अच्छे दिनों की ओर आगे चल रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। प्रेम को लेकर, पढ़ाई-लिखाई को लेकर और संतान को लेकर परेशान रहेंगे। मध्य में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। अंत जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आनंददायक समय रहेगा। सप्ताह के अंत में एक अच्छे समय का निर्माण हो जाएगा। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि– स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार की स्थिति अच्छी है। सप्ताह की शुरुआत में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। अंत में शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। ओवरऑल स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। कौटुंबिक सुख के लिए यह समय अच्छा चल रहा है। आर्थिक स्थिति के लिए यह समय अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। मध्य की स्थिति गृहकलह की है लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी होगी। अंत की स्थिति विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा होगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि– स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक लगभग है। व्यापार भी ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में निवेश मत करिए और जुबान पर काबू रखिए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। जो भी आप काम कार्य करेंगे उसका अच्छा फल मिलेगा। अंत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि– स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापारिक स्थिति अच्छी। सप्ताह की शुरुआत में घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। मध्य में लिक्विंड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों में बढ़ोतरी होगी। कौटुंबिक सुख मिलेगा। निवेश अभी मत करिए। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– पूरा सप्ताह मिला जुला दिख रहा है। शासन सत्ता पक्ष से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार ठीक है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता होगी। पार्टनरशिप में दिक्कत होगी। मध्य में ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। लेकिन गुस्से पर काबू रखें। पूरा सप्ताह मिला जुला रहेगा। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि– खर्च की अधिकता परेशान करेगी। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक मामले अच्छे नहीं होंगे। यात्रा भी मनपसंद नहीं होगी। मध्य में कर्ज की स्थिति आ सकती है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। अंत अत्यंत शुभकारी रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। जैसा चाहेंगे वैसा होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में न पड़ें और आर्थिक अस्थिरता रहेगी। कोई नई शुरुआत न करें। मध्य में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा फलदायक होगी। अंत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कोई विशेष खर्च नहीं होगा लेकिन अज्ञात भय सताना और आप ओवर थिंक करेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

धनु राशि– स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में मानहिना का संकेत है, इसलिए कोई रिस्क न लें। यात्रा अभी टाल दें। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। यात्रा का योग बनेगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मध्यम है बाकी अत्यंत शुभकारी समय। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मकर राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। अत्यंत शुभकारी समय चल रहा है। शादी ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। मध्य अच्छे दिनों का निर्माण होने लगेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होने लगेगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। अंत में व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। बड़ा ही शुभकारी समय। काली जी को प्रणाम करना और सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि– स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ दोनों पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। मध्य खराब होगा। चोट-चपेट देने वाला होगा। अंत सामान्य हो जाएगा। धीरे-धीरे आप अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। तांबे की वस्तु का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। जीवनसाथी की ओर से या नौकरी चाकरी की ओर से शुभ संकेत मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न हो जाएंगे। मध्य में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। बहुत ही शुभकारी समय का निर्माण होगा। अंत थोड़ा परेशानी भरा होगा। थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। तांबे की वस्तु का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page