LETEST
Blog

EECO कार और 2 बाइक में आगजनी,असामाजिक तत्वों का उत्पात…

कोरबा छत्तीसगढ़ // जिले से लगे उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात ग्राम तिलकेजा में एक ग्रामीण की इको गाड़ी और 2 बाइक को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया, जिससे वाहन बुरी तरह जल गया। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पीड़ित ग्रामीण नरेंद्र उरांव ने बताया कि उन्होंने गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे किसी ने उनकी गाड़ी में आग लगा दी। नरेंद्र को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

नरेंद्र ने बताया कि उन्हें शक है कि यह कृत्य दुश्मनी के चलते उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया गया है। उन्होंने मामले की रिपोर्ट उरगा थाना में दर्ज कराई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page