Latest news
ऐतमानगर समूह जल प्रदाय योजना का सचिव कैसर अब्दुल हक ने किया निरीक्षण... जय हिरामण छ़त्री मछुआ सहकारी समिति के संचालक मण्डल सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी... प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अजगरबहार  को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत... प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली एवं कटघोरा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र... जिला खनिज न्यास मद से जिले  के स्वास्थ्य केन्द्रों में कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्य... छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर घर में ही दफनाए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा... पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव ने किया भूमि पूजन: वार्ड क्र.27 में पांच लाख की लागत से लगाई जाएगी पेवर ब्लॉक... घुमने निकली नाबालिग के साथ गैंगरेप,16 साल की लड़की को दरिंदों ने बनाया शिकार... नकली ब्रेसलेट देकर महिला ने उड़ाया लाखों का सोना, व्यापारियों में मचा हड़कंप... सक्ती निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं टूल्लू पंप चोरी, एक आरोपी के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार...
Blog

KORBA NEWS: पुलिस को बड़ी सफलता, गुमसुदा 465 लोगों को ढूंढा…

कोरबा छत्तीसगढ़ // छत्तीसगढ़ से कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुमशुदा 465 लोगों को बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार एक विशेष अभियान के तहत छत्तीसगढ़ से कोरबा पुलिस ने 1 जनवरी 2025 से 10 अगस्त 2025 के बीच में 465 गुमशुदा लोगों को खोजा है।

इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेश ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत कोरबा जिले के सभी थाना/ चौकीयों प्रभारियों को गुम इंसान की बारामगी हेतु विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने कई राज्यों समेत प्रदेश के कई जिलों में सर्चिंग की थी। वहीं इन गुमशुदा लोगों की खोजबीन के लिए अलग अलग टीमों का भी गठन किया गया था। जो लगातार खोजबीन, मुखबीरों की मदद, तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया ट्रैकिंग एवं संबंधीत राज्यों और जिलों की पुलिस के सहयोग से ये सफलता प्राप्त हुई। कई मामलों में गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित परियोजना तक पहुँचाया गया तथा महिलाओं व पुरुषों को उनके परिवार से मिलाया गया।

17 बालक,92 बालिका,243 महिला,113 पुरूष सामिल

बता दें कि गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए अन्य स्थानों के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिलों में भी टीमें भेजी गई थीं। अलग-अलग टीमों ने भेजे गए स्थानों पर जाकर सर्चिंग अभियान चलाया और कुल 465 गुम हुए लोगों को ढूंढ निकाला। जिन लोगों को पुलिस ने खोजा है उनमें 17 बालक,92 बालिका ,243 महिला,113 पुरुष शामिल हैं।

कोरबा पुलिस का संकल्प

कोरबा पुलिस जनता से अपील करती है कि यदि किसी भी व्यक्ति की गुमशुदगी। की सूचना हो तो तत्काल निकटतम थाना या डायल 112 पर सूचित करे। प्रत्येक गुम इंसान की बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page