LETEST
Blog

KORBA NEWS:87 फरार, स्थाई वारंटी और वारंटीयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

पुलिस अधीक्षक ने लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए खास अभियान चलाया. इस दौरान 24 घंटे में 87 फरार अपराधियों की घर पकड़ की गई. इनमें कई ऐसे आरोपी भी शामिल है जो पिछले कई सालों से फरार चल रहे थे. इनमें फरार 13 स्थाई वारंटी और 74 आरोपी जिनके खिलाफ कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था शामिल हैं.

थाना बालको नगर क्षेत्र से फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
फोटों/समय की आवाज CG NEWS

कोरबा छत्तीसगढ़ // कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर के निर्देशन में  जिले में अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत हुए 24 घंटे में 87 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिसमें लम्बे समय से फरार 13 स्थाई वारंटी हैं और 74 आरोपी जिनके खिलाफ कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी वारंट तमिल में बाल्को थाने ने सबसे अधिक 17 लोगों को गिरफ्तार किया, उसके बाद सीएसईबी थाने ने 10 और उरगा थाने ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। वही लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दीपका थाने में 4, सिविल लाइंस थाने में 3 और उरगा थाने में 2 स्थायी वारंट तामील किए गए ।

यह अभियान विशेष रूप से लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के विरुद्ध केंद्रित था। पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समन्वित कार्यवाही करते हुए इन वारंटों को निष्पादित किया।

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फरार अपराधियों की जानकारी तुरंत पुलिस या नजदीकी पुलिस थाने में साझा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page