LETEST
Blog

M.P. नगर सिद्धेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दक्षिणमुखी हनुमान जी की दिव्य मूर्ति स्थापित की गई…

इस शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा- अर्चना और प्राण- प्रतिष्ठा की गई। दक्षिणमुखी प्रतिमा को संकट मोचन रूप में जाना जाता है, जो भक्तों के भय और चिंताओं को दूर करती है, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

कोरबा छत्तीसगढ़ // नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर सिद्धेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर महिला समिति ने हनुमान मंदिर निर्माण एवं दक्षिण मुखी हनुमान जी संकट मोचन  का विधि विधान के पूजा अर्चना कर स्थापना किया गया।  इस आयोजन में कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत वार्ड पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव महिला समिति के सदस्य सीमा दुबे, सपना पांडे,कुसुम द्विवेदी, सुषमा द्विवेदी, पाल आंटी, दीपाली घोष, पिंकी चंद्राकर एवं सभी महिला समिति ने पूजा अर्चना कर सुख शांति एवं समृद्धि के लिए कामना किया गया। भगवान से हमेशा वार्ड में नगर में प्रदेश में देश में सुख शांति समृद्धि बना रहे इन्हीं कामना के साथ आज  दक्षिण मुखी हनुमान जी संकट मोचन के जन्म उत्सव के पावन पर्व पर हमारे वार्ड में सिद्धेश्वर शिव मंदिर परिसर में विराजमान हुए।

आस्था और एकता का संदेश

हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम ने गांव में धार्मिक आस्था के साथ साथ समाजिक एकता को भी मजबूत किया। श्रद्धालुओं ने बजरंग बली से सुख, समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page