LETEST
Blog

SECL के 11 केवी की लाइन का टूटा तार,दो युवको में एक की मौत, एक गम्भीर रुप से घायल…

कोरबा छत्तीसगढ़ / मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मानिकपुर बस्ती से लगे फाटक के पास शुक्रवार को करंट लगने से दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोनों  मानिकपुर कदमहाखार बस्ती के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार बताया गया कि बस्ती के बगल में ही स्थित मैदान है जहां मानिकपुर बस्ती निवासी रितेश मनहर पिता संतोष मनहर उम्र 19 वर्ष और वीरेंद्र कुमार यादव पिता अशोक कुमार यादव उम्र 14 वर्ष  एसईसीएल के 11kv टूटे हुए तार जिसमें करंट प्रवाहित था। उसकी टूटे हुए तार की चपेट में आ गए। जिसमें रितेश मनहर की मौके पर ही मौत हो गई। और वीरेंद्र यादव 90 फ़ीसदी तक झुलस गया।घटना के बाद से परिजनों की हालत खराब है।

वहीं मौके पर मानिकपुर चौकी पुलिस और एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे हुए थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा अगर समय रहते हुए 11 kb के तार को ठीक कराया जाए रहता तो यह हादसा नहीं हुआ रहता। वहीं पर परिजनों के द्वारा शव को ले जाने से मना करने और उचित मुआवजे व सहायता की मांग उठ रही थी। जिसके बाद एसईसीएल के अधिकारियों के द्वारा मुवावजा की बात कही गई। जिसमें एसईसीएल के द्वारा 1लाख रुपए देने की बात पर सहमती बनी। और तत्काल मृतक के परिजन को सहायता राशि 25 हज़ार रुपए दिया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायल को एसईसीएल के द्वारा 25 हजार रुपए की सहायता राशि देने की बात कही गई है।

यह हादसा एक बार फिर से कोल्ड फील्ड क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की सच्चाई पर सवाल खड़े कर रहा है। क्या किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा सिस्टम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page