LETEST
Blog

कोरबा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान: 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 165 लीटर अवैध शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी  के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।इस दौरान पिछले 24 घंटों में थाना कटघोरा, उरगा, दीपका एवं पाली क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए कुल 165 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹16,640/- आंकी गई है।

पुलिस गिरफ्त में अवैध शराब तस्कर,
फोटो //समय की आवाज़ CG NEWS

👉 इस कार्यवाही में कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए एवं 04 आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं.
1 . सुंद देवांगण, पता – चिह्रभाठा चूड़ीकला, थाना कटघोरा ( जप्त 55 लीटर कच्ची शराब)

2. समारू यादव, पिता – विदेशी यादव, पता – सिल्ली, थाना पाली ( जप्त 4 लीटर कच्ची महुआ शराब )

3. पप्पू कुमार चौहान, पिता
– स्व. टेकराम, पता – साजापाली, थाना उरगा ( जप्त 97 लीटर , कच्ची महुआ शराब )

4. प्रीति मरकाम, पिता – शिवबाल मरकाम, पता – सिकरी खुर्द, थाना दीपका   ( जप्त 9 लीटर कच्ची महुआ शराब )

लगातार जारी रहेगा अभियान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जो लगातार जारी रहेगा। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page