3-9 अगस्त तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा… पढ़ें राशिफल

आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 3-9 अगस्त 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-
3-9 August 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 3-9 अगस्त तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि– स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम कही जाएगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार आपका बहुत अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। मध्य आपका आनंददायक हो जाएगा। आनंदित होंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। अंत आपका ठीक ठाक कहा जाएगा। व्यापारिक सफलता वाला। राजनीतिक लाभ, कोर्ट-कचहरी में विजय। शुभ समय। केवल आप सप्ताह की शुरुआत में ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। धन-धान्य से परिपूर्ण रहेंगे और अपनों से परिपूर्ण रहेंगे। एक अच्छा समय। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी होगी। मध्य खराब रहेगा। चोट-चपेट देने वाला, किसी परेशानी में डालने वाला होगा। अंत फिर सामान्य हो जाएगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो जाएगी। आप धीरे-धीरे अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन राशि– बहुत ही चमकता हुआ समय है। आपके व्यक्तित्व, सौंदर्य व लुक में चार चांद लगे हुए हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ अच्छा दिख रहा है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रु पर विजय पाएंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। मध्य आनंदित रहेगा। प्रेम-संतान व जीवनसाथी, नौकरी चाकरी सबकुछ अच्छा रहेगा। अंत खराब दिख रहा है, थोड़ा बचकर पार करें। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क राशि– रौब-रुआब बढ़ा हुआ है। राजनीतिक लाभ। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम में तूतू-मैंमैं हो सकता है। मध्य में शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। अंत बहुत अच्छा। नौकरी चाकरी, जीवनसाथी, प्रेम-संतान व व्यवसाय। आनंदित जीवन गुजारेंगे। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि– स्वास्थ्य मध्यम। सरकारी तंत्र से दूरी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। मध्य में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम-संतान का मध्यम समय। अंत में स्वास्थ्य मध्यम है, थोड़ा बचकर पार करें। सप्ताह बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। सूर्य को जल देना आपके लिए सही रहेगा।
कन्या राशि– स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। मानसिक व शारीरिक तापमान दोनों बढ़ सकता है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। गृहकलह है लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। अंत में भावुकता पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
तुला राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शुभ समय चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में धन का आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश करना अभी वर्जित रहेगा। मध्य में व्यापारिक सफलता मिलेगी। रोजी रोजगार में तरक्की मिलेगी। अपनों में वृद्धि होगी। अंत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन थोड़ा कलह संभव है। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि– स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान मध्यम चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन बढ़ न जाए, इस बात का ध्यान रखें। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लिक्विंड फंड में बढ़ोतरी होगी। लेकिन निवेश मत करिए। अंत में व्यावसायिक सफलता का प्रबल योग बनेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बस अपनी शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी के साथ ईमानदार रहें। सप्ताह की शुरुआत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। मध्य में आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सितारों की तरह चमकेंगे। जो चाहेंगे, वो होगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। थोड़ा सा निवेश पर काबू रखिए और जुबान पर काबू रखें। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
मकर राशि– सरकारी तंत्र से लाभ। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी। सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति या सरकारी नौकरी मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए सोर्स बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में दिक्कत। अंत बहुत अच्छा। सितारों की तरह चमकेंगे। शुभता के प्रतीक बनेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। उदर रोग से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कोई बड़ी अनबन न हो इस बात का ध्यान रखें। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अंत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, अज्ञात भय सताएगा। मन परेशान रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा सताएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
मीन राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। जीवनसाथी से संबंधित कोई भाग्यवर्धक समय दिख रहा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।



