LETEST
Blog

भाई को एक वीडियो कॉल और गाजीपुर में सोनम तक कैसे पहुंची पुलिस… जाने पूरी सच

मेघालय में 23 मई को लापता हुए इंदौर कपल केस में जबरदस्त ट्विस्ट सामने आया है। सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनम और राजा की 11 मई को इंदौर में धूमधाम से शादी हुई थी।

इंदौर सोनम अरेस्टेड : मेघालय में 23 मई को लापता हुए इंदौर कपल केस में जबरदस्त ट्विस्ट सामने आया है। सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनम पर राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है। बातया जा रहा है कि उसने तीन किराए के बदमाशों को सुपारी देकर राजा की हत्या करवाई।

सोनम और राजा की 11 मई को इंदौर में धूमधाम से शादी हुई थी। इसके 10 दिन बाद वह मेघालय हनीमून के लिए गए और 23 मई को लापता हो गए। इसके बाद 2 जून को पुलिस को राजा रघुवंशी का शव एक खाई से मिला लेकिन सोनम लापता थी। वह जिस स्कूटी से घूम रहे थे वह भी लावारिस हालत में मिली थी। राजा का शव मिलने के बाद से पुलिस सोनम की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस की ये तलाश सोमवार सुबह 3-4 बजे खत्म हुई जब सोनम ने खुद अपने परिवार को वीडियो कॉल बताया कि वह गाजीपुर में है। इसके बाद सोनम के परिवार ने तुरंत इसकी सूचना इंदौर पुलिस को दी और सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाई को किया वीडियो कॉल
जानकारी के मुताबिक 24 साल की सोनम वाराणसी, गाजिपुर मेन रोड पर काशी ढाबे पर मिली। लेकिन वह मेघालय से यहां तक कैसे पहुंची, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  जानकारी के मुताबिक सोनम गाजीपुर के नंदगंज इलाके में ढाबे पर पहुंची और ढाबे के मालिक से फोन मांगा। उसने कहा कि उसे किसी से कुछ जरूरी बात करनी है। इसके बाद उसने अपने भाई को वीडियो कॉल किया और बताया कि वह गाजीपुर में है। इसके बाद भाई ने इंदौर पुलिस को इसकी सूचना दी औऱ इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया।

राजा रघुवंशी के भाई ने क्या बताया
सोनम की गिरफ्तारी के बाद राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैंने रात करीब 2 बजे गोविंद से बात की। उसने मुझे बताया कि सोनम उत्तर प्रदेश में मिली है। जब हमने यूपी पुलिस से संपर्क किया, तो सोनम को पुलिस ने पकड़ लिया। उसने आत्मसमर्पण नहीं किया। जब तक वह यह स्वीकार नहीं करती, हम यह नहीं मानेंगे कि सोनम आरोपी है।

उन्होंने आगे कहा, दोनों (राजा और सोनम) अपनी शादी में खुश थे। मैंने कभी दोनों को लड़ते नहीं देखा। पुलिस ने मेरे भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं सौंपी है। मेघालय के सीएम कहते रहते हैं कि पुलिस इस मामले में 24 घंटे काम कर रही है, लेकिन हम एसपी को फोन करते रहे, लेकिन उन्होंने कभी हमारा फोन नहीं उठाया।

सोनम मेघालय कैसे पहुंची, नहीं पता
विपुल ने कहा, हमें नहीं पता कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। हम चाहते हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस और सीबीआई इस मामले की जांच करें। शिलांग पुलिस ने हमें जानकारी नहीं दी है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर सोनम इस मामले में शामिल है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page