LETEST
Blog

कोरबा:नशे में धुत कार चालक ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, दो की मौत, एक बिलासपुर रेफर, और बाकी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी…

कोरबा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कर में 6 लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से एक की हालत गंभीर देख बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 1,2, घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ कोरबा / गुरुवार की रात आईटीआई चौक से बुधवारी बाजार की ओर आने वाले VIP मार्ग पर एक बड़ा और बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में हिट एंड रन को अंजाम देते हुए एक स्विफ्ट कार के युवा चालक ने तीन मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में लिया। हादसे में 5 से 6 लोगों के गंभीर घायल होने की खबर। एक मासूम बच्ची भी दो पहिया वाहन में सवार थी जो काफी तलाश के बाद घटनास्थल के निकट नाली में कथित तौर पर गिरी हुई पड़ी मिलना बताया जा गया।हादसे की भयावहता इतना था कि दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर व्यक्ति को बिलासपुर रेफर किया गया है। कुछ लोगों का इलाज कोरबा की ही निजी अस्पताल में जारी है।

यह भीषण हादसा रात करीब 10 बजे घटित हुआ और चंद मिनट के भीतर तीन मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 12 बीई 2806 का चालक आईटीआई चौक की तरफ से बुधवारी की ओर आ रहा था। उसने पथर्रीपारा इंदिरा चौक के पहले और आगे एक बाइक व टीवीएस चैम्प में सवार लोगों को बुरी तरह से चपेट में लिया था।यहां के लोगों ने उसे रोका तो वह कार भगाते हुए निकल गया। दोनों हादसे करते हुए कार लहराकर पार्षद मुकेश राठौर के घर से पहले दूसरे साइड गई जहां एक साइकिल सवार को भी रौंद दिया। इसके बाद तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए आगे बढ़ा तो सरस्वती शिशु मंदिर से आगे CSEB डिपो के निकट एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को विपरीत दिशा में जाकर चपेट में लिया और यहां से करीब 100 से 150 मीटर दूर तक मोटरसाइकिल को फंसी हालत में घसीटते हुए ले गया। बताया गया कि कार में पथर्रीपारा में हुए हादसे के दौरान बच्ची भी फंसी थी।

हादसे से आक्रोशित लोगों ने कार चालक की जमकर खबर ली।

कार चालक राहुल यादव निवासी ढोढ़ीपारा का निवासी व सीएसईबी कर्मचारी है। उसका दांया हाथ फ़्रैक्चर है जिस पर प्लास्टर चढ़ा है और नशा की हालत में था। इधर सूचना मिलने उपरांत सिविल लाइन और सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र से स्टाफ ने पहुंचकर राहुल यादव को अपने कब्जे में लिया। सड़क पर भीड़ इतनी आक्रोशित थी कि वह चालक को छोड़ने को तैयार नहीं थी। किसी तरह भीड़ से निकालकर चालक को पुलिस वाहन में बिठाया गया लेकिन लोगों ने पुलिस वाहन का भी पीछा किया। सड़क जाम होने की वजह से जब थोड़ी देर के लिए पुलिस वाहन रुकी तो इस बीच आरोपी को गाड़ी से निकाल कर फिर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत कर लोगों के चंगुल से उसे छुड़ाकर फिर गाड़ी में बिठाकर सिविल लाइन थाना ले जाया गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना पूरी तरह से ओवर स्पीड और शराब के नशे में गाड़ी चलाने का परिणाम है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए दो लोग , और घायलों का इलाज फिलहाल जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page