बिलासपुर में चाकू बाजी के 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिक भी शामिल, पुरानी रंजिश को लेकर किया हमला, घायल युवक सिम्स में दाखिल…

बिलासपुर छत्तीसगढ़ // बिलासपुर के सेमर ताल में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर हर्ष यादव पर जलसों गांव के कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावरो ने हर्ष के सीने और पेट पर चाकू से वार किया। बी बचाव करने वालों को बेल्ट और डंडे से पीटा गया।
घायल हर्ष यादव को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोनी पुलिस ने इस मामले में 6 युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायालय से रिमांड पर सभी को जेल भेज दिया गया है। इस हमले और मारपीट के मामले में तीन नाबालिक भी शामिल थे। उन्हें बाल संरक्षण गृह भेजा गया।
कोनी थाना प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चाकू बाजी और अन्य अपराधों में लिप्त बदमाशों पर निगरानी रखी जा रही है। बीती रात एएसआई अशोक चौरसिया और हमराह को गस्त के दौरान सूचना मिली। सेमर ताल में हर्ष यादव को जलसों के कुछ लड़कों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था।
आरोपियों ने बेल्ट और चाकू से किया हमला
पुलिस ने सिम्स में भर्ती हर्ष यादव के भाई परदेसी यादव से घटना के बारे में पूछताछ की। उसने बताया कि 9 अगस्त को रात 11:45 से 12 के बीच पुरानी रंजिश के कारण आनंद वर्मा, साहिल वर्मा, और उनके साथियों ने मिलकर हर्ष पर हमला किया। उन्होंने बेल्ट और चाकू से साइन और पेट में कई वार किए।
पुलिस ने पताशा जी के दौरान वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें राजीव वर्मा (23), साहिल वर्मा (19), लक्ष्मी प्रसाद केवट (19), आनंद वर्मा (35), राजा वर्मा (25) और राजेंद्र वर्मा (23) शामिल है। तीनों नाबालिकों को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।
आरोपियों ने जुर्म कबूल किया
पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी आनंद वर्मा ने कबूल किया कि उसने हर्ष यादव के सीने और पेट पर चाकू से हमला किया था। वही साहिल वर्मा ने हर्ष की पीठ पर चाकू मारा था। आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि उनके अन्य साथियों ने डंडा और बेल्ट से मारपीट की थी। आनंद वर्मा और साहिल वर्मा की निशानदेही पर मौके से दो चाकू बरामद किए गए हैं।



