LETEST
Blog

कोरबा में भीलवाड़ा के दलित मजदूरों से हैवानियत की हदे पार, करंट लगाया नाखून उखाड़े, पुलिस हिरासत में पांच आरोपी…

कोरबा छत्तीसगढ़ – शहर के खपराभट्ठा स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से काम कराने लाए गए दो दलित युवकों के साथ बेहद क्रूर तरीके से मारपीट की गई है. मजदूरों को करंट लगने के साथ उनके नाखून उखाड़े गए हैं.मारपीट का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.चूंकि पीड़ित मजदूर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हैं.जिन्होंने अपने गांव पहुंचकर थाने में इसकी शिकायत की है.मारपीट करने वाले ठेकेदार भी भीलवाड़ा के ही रहने वाले हैं.जो कोरबा में अपना व्यापार करते हैं.

भीलवाड़ा पुलिस ने कोरबा पुलिस को केस किया ट्रांसफर:शिकायत के बाद राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में ही एफआईआर दर्ज की गई है. उसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए भीलवाड़ा पुलिस ने इस केस को कोरबा पुलिस को ट्रांसफर किया है.मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने फिलहाल पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है.

यह है पूरा मामला: अब तक की जानकारी केअनुसार अभिषेक भांबी और विनोद भांबी नामक दो युवकों को आइसक्रीम फैक्ट्री में काम कराने के लिए कोरबा लाया गया था. छोटू और मुकेश नाम के ठेकेदारों ने मजदूरों को कोरबा लाने का काम किया था.आरोपी और पीड़ित सभी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के ही रहने वाले हैं.मारपीट और करंट लगाकर युवकों को प्रताड़ित किया गया. आरोपियों ने चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की और करंट वाले तार से करंट लगाया.

घटना का वीडियो हुआ वायरल: कुछ दिन पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले खपराभट्ठा स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में मारपीट की जानकारी सामने आई है.इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक रहम की गुहार लगा रहे हैं और आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं, बार बार युवक हाथ जोड़कर बख्श देने की याचना कर रहे हैं. दोनों युवकों के साथ बेहद क्रूरता पूर्वक तरीके से मारपीट किया जाना वीडियो में दिख रहा है.

हिरासत में पांच लोग:कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि इस मामले में सिविल लाइन थाना में एक्ट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. फिलहाल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है.जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. इस मामले में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है.जिन्होंने प्रकरण में आगे की जांच के लिए हमें भेजा है.भीलवाड़ा पुलिस से भी मदद ली जा रही है, जरूरत पड़ी तो राजस्थान जाकर भी गिरफ्तारी की जाएगी.अब तक की जानकारी के अनुसार मजदूर ठेकेदार से अपना वेतन मांग रहे थे.जिससे नाराज होकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. इस केस में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page