कोरबा में कुआँ हादसा: 26 घंटे के रेस्क्यू बाद निकाले गए 3 शव, गांव में मातम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल…देखें वीडियो

26 घंटों के रेस्क्यू के बाद पुलिस प्रशासन व SDRF की टीम को मिली सफलता। आज चैन माउंटेन गाड़ी की मदद से कुआं में दबे तीनों शवों को बाहर निकाला जा सका।

कोरबा छत्तीसगढ़ // कोरबा जिले में कुआँ धंसने से मलबे में दबे तीन लोगों के शव पच्चीस घंटे के रेस्क्यू बाद निकाला जा सका। तीनों के शव पच्चीस फीट कुएं की गहराई में थी। इस हृदय विदारक घटना के बाद गाँव मे मातम पसरा है।वहीं परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
बता दे कि बनवार गाँव में 29 जुलाई की सुबह हादसा हुआ था। पति पत्नी और उनका बेटा मोटर पंप निकालने की कोशिश कर रहे थे तभी अचानक कुआँ धंस जाने से तीनों मलबे में दब गए थे।
बारिश और मिट्टी धँसने से रोकना पड़ा था आपरेशन
घटना के बाद रात ढाई बजे तक एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। लेकिन बारिश होने और मिट्टी धंसने के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। आज सुबह फिर रेस्क्यू अभियान चलाया गया जीमे। कुएं के पैरलल ख़ुदाई कर शव बाहर निकाला गया।
भाई और बहन सुबह जब उठे तो धँसा हुआ था कुआँ
घटना मंगलवार सुबह छे बजे के आसपास की बताई जा रही है।घर पर मौजूद भाई बहन ने पुलिस को बताया कि जब वे सुबह उठे तो उन्होंने कुआँ धंसा हुआ पाया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
उच्च अधिकारियों को सूचना देकर आपदा प्रबंधन टीम को बुलाया गया। जिसके बिलासपुर और कोरबा की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया गया था।



