LETEST
Blog

10-16 अगस्त तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा…

ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 10-16 अगस्त तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि– मेष राशि की सभी चीजें अच्छी चल रही है, स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार। कोई चिंता की बात नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। समाचार के माध्यम से कुछ असमंजस भरा समाचार मिल सकता है। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, अज्ञात भय, सिरदर्द, नेत्रपीड़ा। अंत से अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे, जो चाहेंगे वो होगा। काली वस्तु का दान करना और लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। कुल मिलाकर आपका सही समय चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से बचें। राजनीतिक गलियारों में थोड़ी नकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य में यात्रा से बचें। आर्थिक स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे रहेगी, पैसे फंसेंगे इस समय। अंत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा रहेगा। पूरा सप्ताह अच्छा नहीं है फिर भी स्थिति ठीक बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ है।

मिथुन राशि– स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। आप शुभ ऊर्जा से भरे हुए हैं। सप्ताह की शुरुआत में मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। धर्म में अतिवादी न बनें। मध्य में व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग नहीं मिलेगा। अंत में आय के नवीन स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि– स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। एक रौब-रुआब बना हुआ है। सरकारी तंत्र आपके सहयोग में है। एक अच्छे समय का निर्माण दिख रहा है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। मध्य में सम्मान को लेकर सचेत रहें और यात्रा को लेकर सतर्क रहें। अंत में भाग्य साथ देगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। एक अच्छे दिनों की ओर आप बढ़ जाएंगे। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि– स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं। अंत में कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो जाएगी और आप अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। सूर्य को जल देना और काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि– स्वास्थ्य अभी अच्छी स्थिति में नहीं है। लग्न का मंगल अच्छा नहीं है। शारीरिक तापमान व रक्त का संक्रमण हो सकता है। प्रेम-संतान अच्छा अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मध्य एक अच्छी स्थिति में रहेगा। मध्य में प्रेम-संबंध व वैवाहिक संबंध में मनमुटाव संभव है। अंत भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। परेशानी भरा। यह सप्ताह आपका मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। एक अच्छा समय चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। मध्य में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, थोड़ी परेशानी बनी रहेगी। लेकिन जीत आपकी होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। अंत आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में बड़े गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी या विवादित हो सकता है। मध्य में लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें लेकिन कोई नई शुरुआत लिखने-पढ़ने की न करें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। अंत में शत्रुओं पर दबदबा हो जाएगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बहुत अच्छा समय। सप्ताह की शुरुआत में नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है और व्यावसायिक स्थिति मध्यम है। मध्य में गृहकलह से बचें। मां की सेहत पर ध्यान दें। अंत में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय आएगा। लिखने-पढ़ने पर ध्यान दें। अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि– नौकरी-चाकरी के लिए अच्छा समय। सरकारी तंत्र के लिए अच्छा समय। सप्ताह की शुरुआत में गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। अभी रुपए-पैसे का निवेश न करें, नुकसान होगा। मध्य में नए व्यवसाय की शुरुआत न करें। स्वयं के और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अंत में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। एक अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। कलह से बचिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि– स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। जुबान पर काबू रखें और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। सप्ताह की शुरुआत में घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। मध्य में धन का निवेश न करें। नुकसान होगा, जुबान पर काबू रखें। अंत व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। अपनों का साथ होगा। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि– स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में दिक्कत दिख रही है। अनाप-शनाप खर्चे दिख रहे हैं। मध्य में घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। रक्तचाप थोड़ा सा परेशान करेगा। अंत में धन आगमन होगा। शुभता बढ़ेगी। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page