LETEST
KORBA

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद ,भवानी मंदिर का नामकरण ‘कौशल्या धाम’ घोषित… देखें वीडियो


कोरबा छत्तीसगढ़ // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एकदिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे, जहाँ उन्होंने भवानी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होकर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना करते हुए कहा कि जगद्गुरु के आगमन से ऊर्जाधानी की धरती पावन और धन्य हो गई है।

भवानी मंदिर स्थल का नामकरण कौशल्या धाम करने की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने जगद्गुरू के  अपील पर भवानी मंदिर स्थल का नामकरण कौशल्या धाम करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंदिर परिसर में माता भवानी एवं कौशल्या धाम मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-पाठ करते हुए  माता की प्रतिमा पर नारियल, पुष्प, चंदन एवं फल अर्पित कर आरती की। मुख्यमंत्री साय ने नव-निर्मित कौशल्या धाम मंदिर में माता कौशल्या की मूर्ति का नमन किया। मंदिर में माता कौशल्या की गोद में बाल रूप में भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। जो कि मंदिर के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन कर निर्माण कार्य की सराहना की।


भगवान श्री राम का ननिहाल हैं छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी माता कौशिल्या का मायके एवं हमारे आराध्य भगवान श्री राम का ननिहाल है। यहां प्रभु श्री राम ने माता सीता एवं भाई लक्ष्मण के साथ वनवास के दौरान अधिकांश समय यहां व्यतीत किया है। राजिम में भगवान श्री राम व माता सीता द्वारा कुलेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना की गई है। जहां प्रतिवर्ष कुंभ मेला का आयोजन किया जाता है। हजारों श्रद्धालु स्नान कर पुण्य प्राप्त करते है।

इनकी गरिमामय उपस्थित में आयोजित हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य  परिवार कल्याण , चिकित्सा शिक्षा व बीस सूत्रीय कार्यक्रम मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, हितानंद अग्रवाल, नरेंद्र देवांगन, देवेंद्र पांडे, अशोक चावलानी, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, योगेश जैन, नवीन अरोड़ा, लकी नंदा, कमला बरेठ, रुकमणी नायर, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, आरिफ खान, अजय चंद्रा, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, मनोज मिश्रा, नीरज ठाकुर व प्रदीप सिंह, राहुल शुक्ला, सूरज पांडे सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री शामिल हुये राम लीला महोत्सव में

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कोरबा प्रवास के दौरान शहर के  घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में नगर निगम द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही सभी के जीवन मे सुख शांति समृद्धि की कामना की।  उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व हमें शक्ति, भक्ति और सद्भाव का संदेश देता है। इन 9 दिनों में हम माता के 9 रूपों की भक्ति भाव से पूजा करते है, ऐसे अवसर पर इस प्रकार के भव्य रामलीला का आयोजन बड़े ही गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलीला हमारे जीवन मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रामलीला को देखकर बचपन  की स्मृति ताजा हो गई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , फ़ोटो // समय की आवाज CG NEWS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page