LETEST
Blog

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौके पर मौत,अन्य 3 लोग घायल…

घटना रात करीब 2 बजे कोथारी टोल नाका के आगे घटित हुई, जब एक वाहन में सवार परिवार चाम्पा से चौथीया कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. उरगा थाना क्षेत्र के कोथारी पहुंचने के दौरान उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे डीवाडर से जा टकराई, जिसके बाद पलट गई और ट्रक के पीछे जा घुसी.

कोरबा // कोरबा में मंगलवार आधी रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चल गई. घटना में अन्य 3 लोग घायल हो गए जिनका इलाज जारी है. घटना आज रात करीब 2 बजे उरगा थाना क्षेत्र के कोथारी में घटित हुई, जब एक वाहन में सवार एक ही परिवार के 6 लोग चाम्पा से चौथीया कार्यक्रम में शामिल होकर  कोरबा लौट रहे थे. कोथारी पहुंचने के दौरान उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई. और फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी। और 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जिनमे मोगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और डेढ़ साल के प्रियांश की मौत हुई है।जबकि हादसे में घायल 3 लोगों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज जारी है।और मृतकों के शवो को बीडीएम हॉस्पिटल चांपा में रखा गया है।

उरगा थाना प्राभारी नवीन पटेल ने बताया कि सभी लोग कोरबा के बुधवारी के रहने वाले थे जो चौथीया कार्यक्रम में शामिल होने चंा पा  गया हुआ था। 3 घायलों का बिलासपुर अस्पताल में इलाज जारी है।पूरे मामले में उरगा थाना पुलिस जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।

वार्ड पार्षद सुभाष राठौर ने बताया कि 2 दिन पहले जितेंद्र सोनी की बेटी की शादी थी, जिसमें जितेंद्र सोनी का परिवार चौथीया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस घटना के बाद बस्ती में मातम का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page