जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर चांपा // जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर एक राय होकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को थाना पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 331 (6), 296, 351 (3), 115(2), 3(5), 324(3) के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
प्रार्थी चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके जमीन विवाद की रंजिश के चलते आरोपियों ने एकजुट होकर रात्रि में घर अंदर जबरन घुसकर गाली -गलौज करते हुए मारपीट की।
गिरफ्तार आरोपी:
1. रवि बैस (33 वर्ष),
2. संदीप बैस (36 वर्ष)
3. संतोष बैस (56 वर्ष),
सभी निवासी चंडीपारा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि सरोज पाटले आरक्षक चंद्रशेखर कैवर्त्य, श्याम ओग्रे लक्ष्मीकांत थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।



