LETEST
Blog

11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, बिजली खंभे से गिरकर दर्दनाक मौत; दंपती विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका…

डिपरापारा में घर के बाहर बिजली के खंभे पर चढ़ा 40 वर्षीय हमाल, करंट लगते ही नीचे गिरा; मानिकपुर चौकी पुलिस जांच में जुटी

कोरबा छत्तीसगढ़ // जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत डिपरापारा में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घर के बाहर लगे करीब 10 फीट ऊंचे बिजली खंभे पर चढ़े एक व्यक्ति की 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगते ही वह खंभे से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह हमाली का काम करता था और अपनी पत्नी बिन्दा साहू व बच्चों के साथ रहता था। घटना के समय उसकी पत्नी घर पर ही मौजूद थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार की बारिश के बाद रविवार को लवकुश घर की दीवार के सहारे बिजली के खंभे पर चढ़ गया और सीधे 11 केवी लाइन के संपर्क में आ गया। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या की आशंका के रूप में भी देख रही है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

जानकारी यह भी सामने आई है कि बिन्दा साहू के पहले पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और उसके बच्चे भी हैं। लवकुश उसका दूसरा पति था।

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page