
कोरबा छत्तीसगढ़ // कोरबा में 2 फरवरी के दिन सियासी उठा पटक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय के कोरबा प्रवास के दौरान जिला संगठन द्वारा आमंत्रण कार्ड पालिटिक्स जहां जिले से लेकर राजधानी तक चर्चा का विषय बना रहा। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नए पार्टी कार्यालय अटल स्मृति का।युवा कांग्रेसियों द्वारा विरोध भी लोगों की नजर अपनी तरफ आकर्षित किया।
गिनती के मुट्ठीभर युवा कांग्रेसियों का औपचारिक विरोध प्रदर्शन किसानों के हित से ज्यादा खुद के राजनीतिक हित का नजर आया। विरोध प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर से शुरू यह विरोध प्रदर्शन महज पन्द्रह कदम बाद चंद मिनटों में ही समाप्त हो गया।
मुर्जा थानी कोरबा जिले में आज भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय अटल स्मृति का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमि पूजन किया। इसी बीच मुख्यमंत्री के शहर में मौजूदगी के दौरान ही युवा कांग्रेसियों के किसानों के मुद्दे को लेकर पूर्व निर्धारित विरोध प्रदर्शन का। मामला भी सामने आया।
लेकिन ये प्रदर्शन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से करीब 8 से 9 किमी दूर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू किया गया। क्योंकि विरोध प्रदर्शन होना था, तो पुलिस विभाग ने भी कई थानेदार को दल बल के साथ मौके पर तैनात कर दिया था। लेकिन जब कांग्रेस कार्यालय से मुट्ठी भर युवा कांग्रेसी हाथों में विरोध के तख्ती लेकर निकले, तो पुलिस ने भी राहत की सांस ली। फोटो में देखा जा सकता है कि किसानों की समस्या लेकर महज सात से आठ युवा कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतरे, जिन्हें महज दस कदम बाद ही पुलिस की टीम ने काबू में कर लिया। क्योंकि विरोध प्रदर्शन करना भी था और मैसेज पार्टी के हाई कमान तक पहुँचाना भी जरूरी था। लिहाजा इस गिनती के युवा कांग्रेसियों ने पुलिस के साथ हल्की झुमाझपटी कर औपचारिकता ( दिखाई ) पूर्ण की।



