LETEST
Blog

तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 5 संचालकों पर कार्रवाई…

दीपका और बाकीमोंगरा पुलिस ने 5 वाहन समेत भारी डीजे साउंड सिस्टम किया जब्त

कोरबा छत्तीसगढ़ / दिलीप कुमार वैष्णव

कोरबा में निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना दीपका और थाना बाकीमोंगरा पुलिस ने कुल 5 मामलों में डीजे संचालकों पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए 5 वाहन और भारी मात्रा में साउंड सिस्टम जब्त किया है।

थाना दीपका में तीन मामलों में सुभाष कुमार यादव, गौरव गोंड और मनीष कौशिक के कब्जे से डीजे साउंड सिस्टम और वाहन जब्त किए गए। वहीं थाना बाकीमोंगरा में विक्की सूर्यवंशी और लिखंत कुमार बंजारे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीजे उपकरण व वाहन जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गणेश विसर्जन, आगामी त्योहारों और स्कूली परीक्षाओं को देखते हुए ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर साउंड सिस्टम और वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page