जंगल में हिरण का शिकार, रिसोर्ट में बनाया मीट: बिलासपुर के पर्यटन मंडल के रिसोर्ट में पका मांस मिला, मैनेजर सहित 4 कर्मचारी गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ बिलासपुर // बिलासपुर जिले के पर्यटन मंडल के रिसोर्ट में हिरण का शिकार किया गया! वन विभाग की टीम ने रिसोर्ट में छापेमारी कर हिरण के पके मीट बरामद किए हैं! मैनेजर सहित चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है! मामला कोटा क्षेत्र के बेलगहना स्थित कुरदर के एथेनिक रिसोर्ट का है!

दरअसल वन विभाग को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि, बेलगहना वन परिक्षेत्र के कुरदर स्थित प्राइवेट रिसोर्ट में हिरण का शिकार कर उसके मांस को पकाया जा रहा है! अफसर ने रिसोर्ट में डॉबीज देकर तलाशी की, तो किचन में कढ़ाई पर मांस पकाया जा रहा था!

पर्यटन मंडल का है रिसाट
जांच में पता चला कि, एथेनिक रिजॉर्ट पर्यटन मंडल संचालित करता है! जहां 8 से 10 कर्मचारी कार्यरत है ! मैनेजर और कर्मचारियों के लिए हिरण का मीट बनाया जा रहा था! टीम ने कुक रामकुमार टोप्पो समेत रिसोर्ट के मैनेजर रजनी सिंह सहित रमेश यादव, संजय वर्मा को पकड़ा है! उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण कानून के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है!
मैनेजर समेत कर्मचारियों ने कुक को बताया दोषी
वन विभाग के अफसर में मैनेजर रजनीश सिंह के साथ कर्मचारियों से पूछताछ की तब उन्होंने खुद का बचाव करते हुए कहा कि, उन्हें नहीं पता मांस किसका है! उन्होंने पूरा दोस्त को रामकुमार टोप्पो पर मढ़ दिया! जबकि कुक रामकुमार ने कहा कि उसे इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है! उसे गांव के जनक बैगा ने पत्तों में मांस लाकर दिया था!
जांच के लिए जबलपुर लैब भेजा गया मीट
वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार आरोपियों का बयान दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है! अफसरो ने बताया कि, जप्त मास को जांच के लिए जबलपुर लैब भेजो जाएगा! ताकि पुष्टि हो सके कि यह हिरण का ही मांस है या नहीं! हालांकि वन विभाग की जांच में हिरण के बाकी अवशेषों का कुछ पता नहीं चल सका है!
जंगल में बेधड़क हो रहा वन्य जीवों का शिकार
कोटा बेलगहना क्षेत्र में इससे पहले भी वन्य जीवों के शिकार हो चुके हैं! जंगल में करंट लगाकर बाघ तेंदुआ के साथ ही जंगली सुअरों का भी शिकार किया जा रहा है! बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कई प्राइवेट रिजॉर्ट भी हैं! जहां इसी तरह हिरण का शिकार कर मीट बनाया जाता है! वन विभाग के अफसर ने अब तक प्राइवेट रिसोर्ट में छापेमारी नहीं की है|



