LETEST
Blog

दोहरे हत्याकांड का रायपुर पुलिस ने किया खुलासा:घरेलू विवाद में पत्नि एवं पुत्री की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर छत्तीसगढ़ // प्रार्थी नवनीत कुमार साहू द्वारा थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी बड़ी बहन हेमलता साहू, पिछले लगभग 02 वर्षों से ग्राम सेमरिया में गुलाब राम साहू के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रही थी। दिनांक 01.04.2026 को प्रार्थी की दूसरी बहन नीतु द्वारा उसे फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि हेमलता साहू एवं उसकी पुत्री चित्रा साहू की उनके निवास स्थान सेमरिया में हत्या कर दी गई है। सूचना प्राप्त होने पर प्रार्थी अपने परिजनों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां उसने देखा कि उसकी बहन हेमलता साहू एवं भांजी चित्रा साहू मृत अवस्था में पड़ी हुई थीं। दोनों के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे तथा पास में टंगिया एवं कांसा का लोटा जिसमें खून लगा हुआ था वहीं पर पड़ा था। गुलाब राम साहू ने टंगिया एवं कांसा के लोटा से दोनों की मारकर हत्या कर दिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी गुलाब राम साहू के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 114/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। टीम द्वारा प्रार्थी एवं अन्य परिजनों से विस्तृत पूछताछ कर तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी गुलाब राम साहू को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी गुलाब साहू द्वारा आपसी घरेलू विवाद को लेकर दोनों की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टंगिया एवं कांसा का लोटा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – गुलाब राम साहू पिता स्व. दयाराम साहू उम्र 55 साल निवासी ग्राम सोनसरी थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा। हाल पता – ग्राम सेमरिया मेन रोड थाना विधानसभा रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page