
कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशांति वृद्धाश्रम, सर्वमंगला की 82 वर्षीय श्रीमती जोधीन बाई पटेल ने पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर उन्होंने पूरे सम्मान और गर्व के साथ तिरंगा फहराया। उम्र के इस पड़ाव पर भी देश के प्रति उनका उत्साह और राष्ट्रभक्ति का जज्बा लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा।
ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों को नमन किया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन देशप्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देता नजर आया।



