LETEST
Blog

जांजगीर चांपा पुलिस: रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त…

अवैध रेती उत्खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए “ILLEGAL MINING TASK FORCE” (IMTF) गठित.

पहले ही दिन राजस्व/खनिज एवं पुलिस की संयुक्त रेड कार्यवाही, जिसमें केवा घाट एवं शिवरीनारण क्षेत्र में दबिश.

अवैध उत्खनन भंडारण और परिवहन करने वालों पर पुलिस की सुओ मोटो कार्यवाही होगी एवं रेत चोरी का FIR कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

ड्रोन के माध्यम से जिले के नदी, रेत घाटों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी.

जांजगीर चांपा // पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, IPS के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। इस विशेष टास्क फोर्स के पर्यवेक्षण अधिकारी उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा होंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

गठित टास्क फोर्स द्वारा जिले के संवेदनशील नदी घाटों, प्रमुख मार्गों एवं चिन्हित क्षेत्रों में नियमित निगरानी, पेट्रोलिंग एवं सघन जांच अभियान संचालित किया जाएगा।

अवैध रूप से रेत उत्खनन , भंडारण एवं परिवहन करने वालों गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जायेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व, खनिज पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।

अपील

जांजगीर चांपा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध रेत उत्खनन अथवा परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी को तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर का मोबाइल नंबर 94791-93199 में सूचित कर सकते हैं। ताकि टीम द्वारा तत्काल उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page