LETEST
Blog

शराब दुकान में शराब पीने के लिए धमकाते हुए पैसे मांगने, तोड़फोड़, मारपीट करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी भीष्मा सागर को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

उल्लेखनीय है कि उक्त गिरफ्तार आरोपी भीष्मा सागर थाना गोलबाजार का हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना गोलबाजार में बलवा, लड़ाई झगड़ा मारपीट अवैध वसूली तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।


रायपुर छत्तीसगढ़ – प्रार्थी सुनील साहू जो कि पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान का सेल्समैन है ने थाना गोलबाजार उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.05.2025 को पुराना बस स्टैंड के पास स्थित शराब दुकान में आरोपीगण अरशद, भीष्मा, कार्तिक, कुणाल द्वारा प्रार्थी से बिना पैसे के शराब मांगने पर प्रार्थी द्वारा मना करने पर अश्लील गली गलौज कर जान से मारने को धमकी देते हुए धमकाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे जिसपर प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपीगण द्वारा हाथ, मुक्के बेल्ट से मारपीट करते हुए शराब दुकान में ईंट पत्थर से तोड़फोड़ कर दुकान में रखे 2-3 बॉटल, 8-10 पौवा को तोड़ दिया कि रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 78/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1), 324(4),(5), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर उक्त आरोपीगण का पतासाजी किया जा रहा था।

विवेचना के दौरान दिनांक 27.05.2025 को एक आरोपी भीष्मा सागर पिता बुडु सागर उम्र 25 साल पता म.नं. 16, E ब्लॉक, राजीव आवास, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। अन्य आरोपीगण की पतासाजी जारी है।

नाम गिरफ्तार आरोपी:भीष्मा सागर पिता बुडु सागर उम्र 25 साल पता म.नं. 16, E ब्लॉक, राजीव आवास, थाना गोलबाजार, रायपुर (छ.ग.)

समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोलबाजार निरीक्षक अर्चना धुरंधर, प्रधान आरक्षक 1755 विवेक निराला, आर. 496 संजय शुक्ला, आर. 1484 विकास सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page