विकास की राह : 1 करोड़ 42 लाख के विकास कार्यों का वार्ड क्र 14 के पार्षद प्रभाटीकम राठौर ने किया भूमि पूजन…

कोरबा छत्तीसगढ़ // नगर निगम कोरबा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 अमरैय्यापारा में 1 करोड़ 42 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन वार्ड की पार्षद प्रभा टीकम राठौर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया। भूमि पूजन पंडित श्री कृष्णा द्विवेदी के द्वारा मन्त्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।

वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद प्रभाटीकम राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास कार्यों में मुड़ापार तिराहा से रेलवे कालोनी सोफा दुकान तक एव शारदा विहार फाटक तक रोड का सौंदर्यीकरण और पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य और अन्य विकास कार्य होंगे।

भूमि पूजन के समय वार्ड की महिलाएं व गणमान्य नागरिकों में पूर्व पार्षद टीकम राठौर, राम शंकर साहू, सुकेश दलाल, श्री देवी प्रसाद राठौर, यशोदा राठौर, रुक्मिणी शुक्ला, सैल राठौर, अनीता पाण्डेय, उत्तरा राठौर, पुन्नी गुप्ता , विमला गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

महापौर संजू देवी राजपूत और क्षेत्री पार्षद प्रभाटीकम राठौर के प्रयास से विकास कार्यों को मिली स्वीकृति।
पूर्व में कार्यों को निविदा कराया गया था। परंतु राशि के अभाव में कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया था। नया सरकार नया सदन बनते ही तत्काल राशि स्वीकृत होने के बाद कार्य प्रारंभ किया गया वार्ड की सुविधा के लिए।



