LETEST
Blog

दुर्गा विसर्जन में विवाद के बाद चाकूबाजी, 4 लोग हुए घायल, वारदात के बाद आरोपी हुआ फरार…

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध के ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, मारपीट, हत्या और दुष्कर्म जैसी कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले भी चाकूबाजी हुई है। चाकूबाजी की इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है और पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

चार लोग हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात बलौदाबाजार जिले के कोसमसरा में सेमरिया गांव में जमकर चाकूबाजी हुई है। यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान मामूली बात पर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, एक युवक ने लोगों पर चाक़ू से हमला कर दिया है। चाकूबाजी की इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं और घायलों में से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आदतन अपराधी है युवक
वहीं जानकारी सामने आयी है कि, इस वारदात को आंशु दास मानिकपुरी नामक युवक ने अंजाम दिया है। आंशु दास मानिकपुरी वारदात के बाद फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, आरोपी आंशु दास आदतन अपराधी है। कसडोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page