एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम थीम पर गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने पौधारोपण के साथ अनेकों कार्यक्रम कराया संपन्न…

कोरबा छत्तीसगढ़ // 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने शनिवार को एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पर वृहद पौधारोपण एवं विभिन्न आयोजनों के माध्यम से माहौल को भी रंगीन बना दिया। पर्यावरण संरक्षण से लेकर खेलकूद और भक्ति भजनों तक हर तरफ छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे गूँजते रहे। यह संगठन छत्तीसगढ़िया अस्मिता, जल जंगल जमीन, के अधिकारों और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सक्रिय है। जो बिना राजनीतिक झंडे के सामाजिक जागरुकता
करता चला आ रहा है।

गैर राजनीतिक संगठननछत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा मानिकपुर डिपरापारा में छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पर फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। साथ ही इन पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। ताकि यावृक छाने वाले वर्षों में छाया फल और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सके। और राज्य की मिट्टी से जुड़ाव को भी मजबूत करता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पदाधिकारियों ने शिरकत की, जिनमें जिला प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी, जो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं।, प्रदेश संगठन उमा गोपाल ,संयोजक अतुल दास महन्त, जिला प्रभारी खेम लाल साहू, जिला अध्यक्ष एलेक्स टोक्पो, जिला संरक्षक सुनील मानिकपुरी, जिला महामंत्री किरण निराला मौजूद रहे। आगे संगठन के नेताओं ने कहा कि यह अभियान राज्य के हर। कोने में किया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ियां हरी भरी छत्तीसगढ़ को संभाल सकें।

क्रिकेट से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
कोरबा शहर में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता ने विभिन्न समाजों के लोगों को एक मंच पर ला खड़ा किया। अलग अलग समुदायों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जो सामाजिक एकता का प्रतीक बना। वहीं मनीष मंचला क्षेत्र में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पारंपरिक नृत्य संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कुसमुंडा में भक्ति की बरसात महाआरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम
कुसमुंडा में महतारी अंगना भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जो शाम ढलते ढलते एक दिव्य महाआरती में बदल गई। हजारों श्रद्धालुओं ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गोविन्द सारथी, कैलाश साहू, विनोद सारथी, प्रमोद चंद्रा, मनोहर सारथी, कुमार दास, संजय सिंह, अशोक डिक्सेना, नरेश महन्त, हेमन्त, रजनी श्रीवास्तव, नागेश्वर, देव नाथ, महिला जिला संयोजक ज्योति प्रभा तथा कुसमुंडा के सभी पदाधिकारी और सेनानी उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने का एक प्रयास किया गया है।

दीपिका में मूर्ति पूजन धार्मिक श्रद्धा का संगम
दीपिका में मूर्ती पूजन धार्मिक श्रद्धा का संगम दूसरी ओर दीपिका में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के समक्ष धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। स्थापना दिवस को समर्पित यह आयोजन पारंपरिक विधिविधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारत पटेल, प्रकाश जायसवाल, कान्हा यादव, महेंद्र कांत कुर्र, सर्वेश सागर, बिसाहू दास यादव, और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के दर्शन कर सभी ने। राज्य की समृद्धि और एकता की कामना की।

गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अपने प्रयासों से राज्य की क्षेत्रीय अस्मिता को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका और योगदान निभा रहा हैं।



