राजनांदगांव में सब-जूनियर वर्ग जू-जित्सु राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए कोरबा के खिलाड़ी रवाना…

कोरबा छत्तीसगढ़ // जू-जित्सु राज्य स्तरीय सब-जूनियर वर्ग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोरबा के लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट अकादमी के 18 प्रतिभाशाली खिलाड़ी आज शिवनाथ एक्सप्रेस से राजनांदगांव के लिए रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 9 नवम्बर 2025 को अज़ीज़ पब्लिक स्कूल , राजनंदगांव में आयोजित की जा रही है।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी विजेता रहेगा, उसे आगामी राष्ट्रीय जू-जित्सु चैंपियनशिप, जो कि आईजीआई स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी (नैनीताल, उत्तराखंड) में आयोजित होगी, में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।
कोरबा से भाग लेने वाले खिलाड़ी हैं — विधि विजयवर्गीय, वी. संभवि, मिया अलापट्ट, जस्मीत कौर, हृदया मंडल, मेधा सोनी, आर्या सेठी, आराध्य सोनी, रुद्र शर्मा, प्रणव निर्मलकर, युवराज गोगोई, वीरभद्र प्रकाश पैकरा, अर्नव यादव, दीपेन्द्र चन्द्रा, अद्वितीय यादव, अगस्त्य शर्मा, अवनि शर्मा और नेवान आर. पिल्लै।
टीम को जिला जू-जित्सु संघ कोरबा के अध्यक्ष एवं हेड कोच एनआईएस प्रेमराज बंजारे के नेतृत्व में तथा कोच एवं टीम मैनेजर स्नेहा बंजारे के साथ रवाना किया गया।
इस अवसर पर जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ कोरबा के प्रभारी अविनाश बंजारे ने बताया कि सभी खिलाड़ी लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जू-जित्सु खेल एशियन गेम्स (नगोया, जापान 2026) में सम्मिलित है तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भारत शासन एवं छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त खेल है।
लेवल अप एमएमए अकादमी , कोरबा (सिटी सेंटर मॉल, निहारिका एवं बालको सतनाम भवन) अपने विज़न “एशियन गेम्स के लिए तैयार छत्तीसगढ़” के तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग प्रदान कर रही है।
कोरबा के जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, जिला क्रीड़ाधिकारी के. आर. टंडन, जिला जू-जित्सु संघ के पदाधिकारी देवाशीष कश्यप, रानी मरकाम, ईशा सोनवानी,आयुष निराला , अजीत शर्मा, रिया श्रीवास एवं किरण निराला सहित सभी खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि वे राज्य का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।



