LETEST
Blog

बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंधवापारा सरकंडा तालाब के पास से पप्पू श्रीवास उर्फ गुड्डू श्रीवास नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं, ब्राउन शुगर, हेरोइन और वाहन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब दो लाख 72 हजार 500 रुपये का सामान जब्त किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पीपल चौक के आगे तालाब के पास बंधवापारा सरकंडा में अवैध रूप से नशीली दवाओं और मादक पदार्थों की बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम पप्पू श्रीवास उर्फ गुड्डू श्रीवास (40) निवासी मरीमाई कब्रिस्तान के सामने बताया।

तलाशी लेने पर आरोपित के पास से 20 नग प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप, 3.92 ग्राम ब्राउन शुगर और 7.50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने नशीले पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी को भी जब्त कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपित अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री और सप्लाई में संलिप्त था। आरोपित के खिलाफ अपराध क्रमांक 765/2026 धारा 21,22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page