LETEST
Blog

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: सक्ती में 160 लीटर महुआ शराब जब्त,4 आरोपी की गिरफ्तार…

थाना सक्ती पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग अलग स्थानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी।

सक्ती छत्तीसगढ़ // सक्ती जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सक्ती पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग अलग स्थानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त की है।

सूचना के आधार पर कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रामजोगरा स्थित कांटा झरिया पहाड़ में दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई।

160 लीटर मोहा शराब जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 160 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। जिसके अनुमानित कीमत लगभग 32,000 हजार रुपए बताई जा रही है।

4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी (1) देवदत्त जैसवाल पिता रामनाथ जायसवाल 50 वर्ष निवासी ग्राम जोगरा ,थाना सक्ती (2) रविशंकर सिदार उर्फ दानी सिदार 26 वर्ष निवासी ग्राम चमरवाह, थाना सक्ती (3) ओम प्रकाश साहू पिता छविलाल साहू 28 वर्ष निवासी ग्राम जोगरा, थाना सक्ती (4) भूपेन्द्र जायसवाल पिता जयसिंह जयसवाल 25 वर्ष निवासी ग्राम जोगरा, थाना सक्ती छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपराध क्रमांक 236/2026 ,237/2026 एवम 238/2026 अंतर्गत धारा 34(2),42आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल कुमार ठाकुर द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं नशीली पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डा. भुवनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में थाना प्रभारी सक्ती लखनलाल पटेल द्वारा लगातार सशक्त कार्रवाई की जा रही है।

सम्पूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक लखनलाल पटेल थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में,सउनि नीलमणि कुसुम, चित्रांगद चंद्रा, प्रधान आरीक्षक उमेश साहू, शब्बीर मेमन, आरक्षक गौरसिंह कंवर, सतीश यादव, दीपक बंजारे एवं प्रमोद खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page