
कोरबा – भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा के जिला उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद सुजीत सिंह को जवाली मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन विस्तार की दिशा में की गई इस नियुक्ति से भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।
सुजीत सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी निष्ठा, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए जवाली मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजयुमो पदाधिकारियों का मानना है कि सुजीत सिंह के मार्गदर्शन में जवाली मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। नियुक्ति पर भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
सुजीत सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करेंगे तथा युवाओं को जोड़कर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।



